Chhattisgarh

भाजपा नेता की मौत के बाद कटगोड़ी में सख्ती, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Share

Roktima Yadav द्वारा जारी आदेश के अनुसार Korea district के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए हैं। पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की गाड़ी में आग लगाए जाने और इस घटना में उनकी मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और शांति भंग की आशंका को देखते हुए महलपारा (बैकुंठपुर), नौगई तथा कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। आदेश के तहत इन चिन्हित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री लेकर जुलूस, धरना-प्रदर्शन या आमसभा करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही आपत्तिजनक नारे लगाने और पोस्टर वितरण पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, और पुलिस-प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button