Madhya Pradesh
महिला आरक्षण संकल्प पर मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज महिला आरक्षण से जुड़े शासकीय संकल्प को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण और संसद एवं सभी विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण लागू करने से संबंधित संकल्प प्रस्तुत किया, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान विपक्ष ने 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की, जबकि सरकार ने इसे क्रमिक प्रक्रिया के तहत लागू करने की बात कही। इस मुद्दे पर मतभेद बढ़ने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया, जिससे माहौल और गरमा गया।







