Chhattisgarh

राखड़ भरा ट्रक सड़क पर पलटा, लगा जाम

Share

कटघोरा। कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छुरी के पास राखड़ भरा ट्रक पलट गया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इसकी
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया। इस दौरान घंटे भर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे सड़क के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button