ChhattisgarhCrime

राज ज्वेलर्स लूट कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Share

कटघोरा। कटघोरा थाने के राज ज्वेलर्स छुरी लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफल हुई है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। थाना कटघोरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल सिंह गोंड 38, निवासी घुचापुर और परदेशी राठिया 40, निवासी जिलगा बरपाली है। एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। फरार आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया निवासी कोलगा है।
प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल ने एक जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर एक बजे वह अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, इसमें एक महिला के भेष में था।
आरोपियों ने चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। एक आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और दूसरे ने देसी कट्टा छाती पर अड़ा दिया। तीसरे ने आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया और बैग में आभूषण भरने लगी। इसी बीच बाहर भीड़ जमा होने से घबराकर तीनों देसी कट्टा और चोरी की बाइक छोड़कर भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि तीनों पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं।हाल ही में ज्जिल से छूटे थे। जेल में ही इनकी दोस्ती हुई और रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। उन्होंने चोरी की बाइक और देसी कट्टे का उपयोग किया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button