नवा रायपुर में सेवा ग्राम बनाने का उद्देश्य आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धान्तों तथा महात्मा गांधी की राम-राज्य की संकल्पना को अक्षुण्य रखना है – चौधरी

रायपुर। पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण अंतर्गत नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने का निर्णय कब लिया गया? उसके उद्देश्य क्या हैं? उसके अंतर्गत क्या-क्या कार्य किया जाना है? कितनी राशि का बजट प्रावधान रखा गया है? कितनी राशि किन-किन कार्यों के लिये व्यय की जा चुकी है? का मामला मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा में उठाया।
वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने सदन को बताया कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण अंतर्गत नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने का निर्णय 10 मार्च 2022 को लिया गया। प्रस्तावित सेवा ग्राम का उद्देश्य आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धान्तों व आदर्शों तथा महात्मा गांधी जी की आत्म निर्भर की राम-राज्य की संकल्पना को अक्षुण्य रखने तथा भावी पीढ़ी को उन मूल्यों की जानकारी देना तथा संस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को साकार करने हेतु कारीगरों के प्रशिक्षण करने का उद्देश्य है। इसके अंतर्गत बायोडायवर्सीटी पार्क, इकोलॉजिकल पॉण्ड, विजिटर सेन्टर प्रेयर हाल, म्यूजियम/एक्जीबिशन-हॉल/गैलरी, लायब्रेरी, स्थानीय क्राफ्ट की दुकाने, एम्पीथियेटर, सेवाश्रम-रिहायशी क्षेत्र यथा प्रशिक्षु के निवास, आर्टिस्ट के निवास, कामन किचन एवं चिकित्सालय, क्लासरूम एवं वर्कशाप, फ्रीडम वॉक एवं राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया जैसे कार्य किया जाना है। उक्त कार्यों हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में ?08.00 करोड़, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 60.00 करोड, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 61.00 करोड़ का बजट प्रावधान रखा गया है। मल्टीपरपज डाईनिग हॉल, सामुदायिक किचन एवं प्रसाधन कक्ष का निर्माण में रू. 3.72 करोड़ का व्यय हुआ है। बायोडायवर्सीटी पार्क, इकोलॉजिकल पॉण्ड, विजिटर सेन्टर प्रेयर हॉल, गैलरी, म्यूजियम / एक्जीबिशन -हॉल / लायब्रेरी, स्थानीय क्राफ्ट की दुकाने, एम्पीथियेटर, सेवाश्रम-रिहायशी क्षेत्र यथा प्रशिक्षु के निवास, आर्टिस्ट के निवास, चिकित्सालय, क्लासरूम एवं वर्कशाप, फ्रीडम वॉक इत्यादि के निर्माण कार्य में रू. 104.05 करोड़ का व्यय हुआ है। समस्त निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेषांश प्रश्न उपस्थित नहीं होता है। सेवाग्राम के संचालन हेतु सेटअप स्वीकृत नही किया गया है।







