Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत, 20 मार्च तक चलेगा सत्र

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा और फिर वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा, जिस पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी, 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर विचार होगा और 18 मार्च को इसे पारित किया जाएगा। इस सत्र के लिए कुल 2813 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 139 के तहत एक अविलंबनीय लोक महत्व की सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button