ChhattisgarhCrimeRegion

सोने की अंगूठी और नगद के लालच मे टेंट कारोबारी की हुई हत्या

Share

कोंडागांव। जिले की सिटी कोतवली पुलिस ने टेंट कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुए बताया कि पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और नगद के लालच मे टेंट कारोबारी सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश देवांगन की निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए नगद और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टेंट कारोबारी सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे, उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के करीब 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। 11 अप्रैल को सुरेश के लापता होने के बाद उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी। जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। जांच में मिले सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंचकर यहां जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। शव मिट्टी के ढेर में दबाया गया था।
जांच में सामने आया कि दोनों, आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी वजह से सुरेश देवांगन ने कारोबारी को घर बुलाया और सोने की अंगूठी और कैश के लालच में हत्या की साजिश रची। 11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने सुरेश चौहान को घर बुलाया और सिलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने देर रात सुरेश की स्कूटी से ही शव को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया और खून से सनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच के दौरान शहर के करीब 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर सुरेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button