ChhattisgarhCrime

प्राचीन मंदिर से शिवलिंग चोरी, लगातार दूसरी बार हुई घटना

Share

जशपुर। ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी हुई। चोरों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को ही उखाड़ कर अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में जोरदार आक्रोश है।
गौरतलब है कि इसके पहले वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी स्थानीय लाेगाें ने घटना की जानकारी सन्ना पुलिस काे दी थी। इस मामले में जांच हुई लेकिन चाेर काे पुलिस नही पकड़ पाई। कुछ दिनों बाद चोर द्वारा पश्चाताप करते हुए शिवलिंग काे खंडित कर मंदिर परिसर में ही वापस रख दिया था।
सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी बार हुई इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को इस आस्था के केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button