Chhattisgarh

नेशनल हाईवे-53 पर ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, चार की मौत

Share

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी के समीप नेशनल हाईवे-53 पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी टकराने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 निवासी अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। वह अपने साथ कुल पांच लोगों को लेकर बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर लोड ट्रैक्टर क्रमांक CG 07 NA 0930 के पीछे स्कूटी जा भिड़ी। हादसे में अमृत निर्मलकर (28 वर्ष), लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), यासना (7 वर्ष) और डाली (4 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भावेश (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है, वहीं ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button