ChhattisgarhRegion

विधानसभा में उठा सेरीखेड़ी व अन्य आवासीय प्लॉट में सड़क निर्माण का मामला 

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, नवा रायपुर एवं समीपस्थ क्षेत्र तथा सेरीखेड़ी में आवंटित आवासीय प्लाट में हाऊसिंग बोर्ड के द्वारा आवास भवन निर्माण एवं आवासीय भवन हेतु आवंटित क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य का मामला विधानसभा में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने उठाया। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने बताया कि सेरीखेड़ी में एम.पी./ एम.एल.ए./ ए.आई.एस. हेतु विशेष आवासीय योजना के तहत 134 भूखण्डों का सड़क निर्माण अनुबंधानुसार 08.07.2026 तक पूर्ण किया जाना है, परन्तु भूखण्ड का आबंटन नहीं होने से विकास कार्य हेतु स्ववित्तीय योजना के तहत पर्याप्त निधि की अनुपलब्धता है, जिस कारण सड़क निर्माण अपूर्ण है। शेष प्रश्नांश उपस्थित नही होता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button