Sports

भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने संजय सिंह

Share

संजय सिंह कुश्ती संग के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को हराकर कुश्ती संग की कुर्सी पर काबिज होने वाले संजय सिंह बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बताए जाते हैं। नतीजों से पहले ही बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे।

बता दे संजय सिंह इस समय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। साथ ही कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है। वह कई बार संघ की कार्य समिति में भी शामिल रहे हैं। कहा जाता है कि पूर्वांचल की महिला पहलवानों को आगे लाने में संजय सिंह बबलू का अहम रोल रहा है।

संजय सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वह वाराणसी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय सिंह पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से कुश्ती संघ से जुड़े हुए हैं। वह बृजभूषण शरण सिंह के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। संजय सिंह साल 2008 से ही वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष हैं। साल 2009 में प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button