ChhattisgarhRegionSports

जून 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय मैचों से 40 लाख का राजस्व हुआ प्राप्त

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर को कितने साल की लीज पर कौन-कौन सी शर्तों के अधीन किसे दिया गया है ? और लीज उपरांत जून, 2026 तक हुए अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बैठक क्षमता के आधार पर अलग-अलग वर्गो की कितनी टिकटों की बिक्री की गई तथा उससे कितने राजस्व की प्राप्ति हुई है? का मामला विधायक श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा (श्री इन्द्रशाह मंडावी) (श्रीमती चातुरी नन्द) ने उठाया।
उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव ने बताया कि स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम के मंजूर सीटिंग क्षमता के 02 प्रतिशत के बराबर कॉम्पलीमेंटरी टिकट उपलब्ध करायें गये है। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता वर्तमान में लगभग 45000 से 47000 है। एमओयू में उल्लेखित शर्तों के अनुसार जून 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय मैचों से 40.00 लाख रूपये का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button