Chhattisgarh
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने CBI जांच की मांग की

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विपक्ष ने मामले में चर्चा की मांग करते हुए CBI जांच की मांग उठाई, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने इसे छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास का काला दिन बताते हुए कहा कि राम मंदिर में हुए चढ़ावे से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के योगदान से जुड़ा यह मामला गंभीर है और इसकी जांच CBI से कराई जानी चाहिए।






