Chhattisgarh

IPS भावना पांडेय बनीं धमतरी की नई SP, कानून व्यवस्था मजबूत करना पहली प्राथमिकता

Share

धमतरी जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS भावना पांडेय ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान एसपी सूरज सिंह परिहार ने विभागीय प्रक्रिया के तहत उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील मामलों और चल रहे विशेष अभियानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। पदभार संभालने के बाद एसपी भावना पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, अनुशासन, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि टीमवर्क और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग के माध्यम से जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button