Madhya Pradesh

राहुल गांधी बयान विवाद बीजेपी सांसद का पलटवार, कांग्रेस पर लगाया देश विरोधी राजनीति का आरोप

Share

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान के बाद देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी की बौखलाहट अब साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा देश और जनता के साथ गद्दारी की है, और यही वजह है कि गद्दार को चारों तरफ सब गद्दार ही दिखाई देते हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपनी मर्जी से विदेश नहीं जाते, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के कारण उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाते हैं। साथ ही इतिहास का हवाला देते हुए सांसद पाटिल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर “कटोरा लेकर” जाते थे, लेकिन अब देश की स्थिति बदल चुकी है और आज प्रधानमंत्री मोदी विदेशों से देश के हित में नई और बेहतर चीजें लेकर आते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button