Chhattisgarh

धमतरी पुलिस की सराहनीय पहल 151 गुम मोबाइल बरामद, ऑपरेशन ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ से लोगों को बड़ी राहत

Share

छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है, जिसमें 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की। दरअसल, मोबाइल गुम होने और चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया, जिनकी कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस अवसर पर पुलिस लाइन के कंपोजिट बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और महापौर ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और साइबर पोर्टल का उपयोग करें, जिससे मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके। इस पहल को उपस्थित लोगों ने जनहित में एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि तकनीक व सतत प्रयासों से आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button