ChhattisgarhRegion

जिला पंचायत बीजापुर के जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप, साैंपा ज्ञापन

Share

बीजापुर। जिला पंचायत बीजापुर के जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, सदस्य कविता कोरसा और जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र ने जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वे जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा करने सीईओ के चैंबर पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया। वहीं जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि“मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और गलत हैं। मैं हमेशा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत काम करती हूं। किसी के साथ अभद्र व्यवहार का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, सदस्य कविता कोरसा और जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी बात रखना शुरू किया, सीईओ ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए चैंबर से बाहर निकलने को कहा। उनका कहना है कि यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि जनता की आवाज का अपमान है। जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है, लेकिन अधिकारियों का ऐसा व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। सदस्य कविता कोरसा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे आंदोलन भी किया जा सकता है।घटना से नाराज जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम बीजापुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए । मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button