विधानसभा ट्रेड डील विरोध और लाडली बहना योजना पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे पहनकर सदन में पहुंचे और किसानों के मुद्दों पर रेड कार्पेट बिछाकर नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। विपक्ष ने सरकार से ट्रेड डील खत्म करने की मांग की। इस बीच लाडली बहना योजना में नए पंजीयन, बीपीएल कार्ड अनिवार्य करने और पेंशन राशि दोगुनी करने जैसे सवाल उठाए गए। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने बहनों के नए पंजीयन न होने पर सरकार पर आलोचना की, जबकि महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने योजना के निरंतर जारी रहने और नियमित राशि वितरण की जानकारी दी। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी इस्तीफा देने के बाद पहली बार सदन पहुंचे और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की वजह साझा की। इसके अलावा सदन में वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग भी उठी, जिस पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय संसाधनों के अनुसार निर्णय लेती है।







