Chhattisgarh

कोरिया के नौगई तिहरा हत्याकांड की CBI जांच शुरू, घटनास्थल पहुंची पांच सदस्यीय टीम

Share

कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की घटना 16–17 जून 2026 की दरम्यानी रात सोनहत क्षेत्र के नौगई/कटगोड़ी गांव में हुई थी। आरोप है कि भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने दो साथियों वीरेंद्र सिंह (वीरू) और नागेंद्र सिंह के साथ पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाए गए थे, जहां उन पर हमला किया गया और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस हमले में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों साथियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक पुलिस जांच में दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश को घटना का कारण बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून 2026 को इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की, जिसके बाद CBI की पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्यों की जांच और संबंधित अधिकारियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button