Chhattisgarh
राजनांदगांव रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने शुरू किया कामकाज, कानून व्यवस्था की समीक्षा

राजनांदगांव पुलिस रेंज में नए आईजी अजय यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय यादव ने सोमवार सुबह राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली और पदभार लेते ही राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मानपुर-मोहला जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करना, अपराधों की प्रभावी जांच, अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, सट्टा और जुए पर सख्त कार्रवाई करना होगी। आईजी अजय यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन में किसी भी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक जिले की जरूरत के अनुसार पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।






