Chhattisgarh

रेप केस के आरोपी आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की तबीयत खराब, रायपुर में इलाज

Share

दुष्कर्म के आरोप में महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से चर्चित आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबा को सूमो वाहन से पहले रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए मेकाहारा ले जाया जाएगा। दुष्कर्म से जुड़े सवालों पर बाबा ने कोई स्पष्ट जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश भी हो सकती है। बता दें कि महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि महासमुंद जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम उन्हें रायपुर लेकर पहुंची। आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की पहचान कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में रही है। वह ‘चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध थे और उनके आश्रम व कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button