Chhattisgarh

राजिमवासियों की बड़ी मांग पूरी, नगर पंचायत बना नगर पालिका; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Share

रायपुर। राज्य शासन ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अब राजिम नगर पंचायत की मौजूदा सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं मानी जाएंगी। शासन के इस फैसले से राजिम में खुशी और उत्साह का माहौल है। उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी, वहीं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी नागरिकों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button