Politics

BJP में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन, कहा- झारखंड में बड़े बदलाव की जरूरत

Share

झारखंड में बड़ी सियासी उठापटक देखी जा रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की विधायक सीता सोरेन ने जेएमएम के सभी पदों और राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। सीता सोरेन ने जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का पत्र पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को भेजा था। पार्टी सूत्रों की मानें तो सीता सोरेन, चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थीं।

सीता सोरेन झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। वह झामुमो के टिकट पर तीन बार से विधायक निर्वाचित होती आ रही हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़ दिया और दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में उन्हें उपेक्षित और अलग-थलग किया जा रहा था। सोरेन यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और झारखंड चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

सीता सोरेन ने आगे कहा कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा जी और अमित शाह जी पर भरोसा जताते हुए मैं आज बीजेपी में शामिल हुई। हमें झारखंड और अपने आदिवासी भाइयों की जान बचानी है। झारखंड में बदलाव की जरूरत है। इससे पहले दिन में, सीता सोरेन ने अपने परिवार के साथ दरकिनार किए जाने के आरोपों का हवाला देते हुए पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। पार्टी सुप्रीमो और अपने ससुर शिबू सोरेन को संबोधित अपने इस्तीफे में सीता ने अपनी शिकायतें व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद पार्टी उन्हें और उनके परिवार को पर्याप्त समर्थन देने में विफल रही।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button