Madhya Pradesh
विदिशा में जंगल में शिकार करने वाले 4 बदमाश हथियार और वन्य प्राणी के अवशेष के साथ गिरफ्तार

विदिशा जिले के शमशाबाद पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान ग्राम रतवा और ब्रुआखर के जंगल में शिकार कर रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हथियार, बंदूक और वन्य प्राणी हिरण प्रजाति के भेड़की के शरीर के अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों को शमशाबाद थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी हुई है।







