ChhattisgarhRegion

जिला परिवहन कार्यालय का स्थानांतरण, इंडोर स्टेडियम के निकट अस्थायी भवन में संचालन प्रारंभ

Share

गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर जिले में परिवहन कार्यालय का स्थानांतरण इंडोर स्टेडियम के निकट प्रशासनिक भवन में किया गया है। पूर्व में जिला परिवहन कार्यालय 15 जनवरी 2021 से 30 अप्रैल 2026 तक पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद के ग्रन्थालय भवन में संचालित हो रही थी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री उइके के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद को स्थानांतरण कर 04 मई 2026 से अस्थायी रूप से इंडोर स्टेडियम के निकट रिक्त प्रशासनिक भवन को अस्थायी रूप से आबंटित किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button