ChhattisgarhMiscellaneousPolitics

छात्र संघ चुनाव की मांग, एनएसयूआई करेगी सीएम हाउस का घेराव

Share

रायपुर। छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने आज बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से एनएसयूआई के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहेंगे। एनएसयूआई का कहना है कि छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है और सरकार तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाई जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button