Madhya Pradesh
जय गुरुदेव आश्रम में सीएम मोहन यादव ने गुरुदेव से ली आशीर्वाद की प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कामों से अब जनता के भी लाडले बन गए हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है और यह आशीर्वाद हमें चिरकाल तक मिलता रहे। इस दौरान उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं को भी संबोधित किया, और जय गुरुदेव आश्रम उज्जैन में सिंहस्थ जैसा नजारा देखने को मिला, जहां अनुशासित लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।







