Madhya Pradesh
सरकारी कर्मचारियों को राहत, 10 साल बाद फिर शुरू होगी प्रमोशन प्रक्रिया

Madhya Pradesh के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले करीब 10 साल से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया अब दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। Mohan Yadav के ऐलान के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रमोशन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में पदोन्नति के नियमों और प्रक्रिया का अंतिम प्रारूप तैयार किया जाएगा, ताकि इसे जल्द लागू किया जा सके। जानकारी के अनुसार, मई 2016 से सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगी हुई थी, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो गए। सरकार के इस फैसले से करीब 4.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद खाली होने वाले पदों पर नई भर्तियों का रास्ता भी खुल सकता है।







