सिंगरौली में सादगी की मिसाल काफिला छोड़ बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम मोहन यादव

सिंगरौली जिले के Singrauli में 23 मई को प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और मितव्ययिता की मिसाल पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन किया। सिंगरौली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल को त्यागते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस में बैठकर एनसीएल ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल तक यात्रा की। इस बस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित कई विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल सादगी का संदेश देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि की पहचान पद या प्रोटोकॉल से नहीं, बल्कि जनता के प्रति सेवा भावना और जुड़ाव से होती है। उनका यह व्यवहार प्रधानमंत्री के मितव्ययितापूर्ण दृष्टिकोण को भी प्रतिबिंबित करता है, जिसमें जनसेवा, अनुशासन और सादगी को सर्वोपरि माना गया है।







