Politics

CG NEWS : कांग्रेस के पूर्व महासचिव का बड़ा आरोप, कहा 6 करोड़ का हुआ गबन

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की नाराजगी और अंदरूनी कलह से जूझ रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह सिसौदिया ने अपनी ही पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने PCC चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा पर पार्टी कोष में 5 करोड़ 89 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर करने की भी मांग की है।

उन्होंने कहा कि हार के जिम्मेदार लोगों को सक्रिय राजनीति से बाहर किया जाए। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें मीडिया से ही जानकारी मिली है। अगर कोई नाराजगी है तो पार्टी फोरम में बात रखनी चाहिए। फिलहाल अरुण सिंह अभी किसी भी पद पर नहीं हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। इसलिए नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो देश में घूमकर न्याय की बात कर रहे हैं। उन्हें अपनी पार्टी के लोगों से न्याय करना चाहिए। फिलहाल इस चिट्ठी का असर लोकसभा चुनाव पर कितना पड़ता है। वो तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button