Chhattisgarh

पोस्टर के जरिये भाजपा ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर किया हमला

Share

रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में नौवें दिन के प्रशिक्षण को लेकर है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर पहले दिन से ही पोस्टर के जरिए हमला करना शुरू कर दिया था। इस कड़ी में नौवें दिन कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा दिए गए प्रशिक्षण पर निशाना साधते हुए तंज कसा है कि वे पदाधिकारियों को कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की सीख दे रहे हैं।
मालूम हो कि देवेंद्र यादव का हाल ही में प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके पहले कलेक्टोरेट में आगजनी के मामले में पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया था। भाजपा ने पोस्टर में दोनों ही घटनाओं को देवेंद्र यादव के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तौर पर शामिल करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button