Chhattisgarh
बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 2 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में मुड़पार के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में कुल 19 लोग सवार थे, जो सकर्रा सरपंच के खेत में धान रोपाई के लिए जा रहे थे। आरोप है कि चालक चंद्रशेखर पटेल की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







