Chhattisgarh

दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर

Share

बेमेतरा। दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह मामला नवागढ़ विधानसभा के ग्राम राउरपुर की है। बताया जा रहा है कि आज दोनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे और महिला आ गई।
चीख पुकार मचते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और 108 के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button