International

ईरान अमेरिका का सीज़ फायर टूटा, ईरान ने बहरीन से लेकर कुवैत तक किए हमले

Share

अमेरिकी सेना ने बीते 24 घंटे में दो बार ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर इस बार ईरान नहीं माना तो ईरान का अस्तित्व खत्म हो सकता है। ईरान ने भी ट्रंप की अल्टीमेट की धज्जियां उड़ाते हुए बहरीन से लेकर कुवैत तक मिसाइलों और ड्रोन से अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं. IRGC ने कहा कि जवाब तो मिलेगा ही और करारा जवाब दिया जाएगा।
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। US प्रेसीडेंट ने ईरान को अल्टीमेटम दिया था कि सीजफायर का उल्लंघन न करें. इन सब के बीच ईरान की सेना IRGC ने US प्रेसीडेंट की चेतावनी की धज्जियां उड़ाते हुए दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। ईरानी नेवी ने कहा कि नौसेना और एयरफोर्स ने एक जॉइंट ऑपरेशन में रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 2 बजे से 3 बजे के बीच कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन के पोर्ट सलमान स्थित अमेरिकी 5वें बेड़े के मुख्यालय समेत आठ अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे। यह मिलिट्री ऑपरेशन हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों के जवाब में चलाया गया था। इससे पहले US ने रविवार तड़के ईरान मिसाइल और ड्रोन फैसिलिटी पर हमले किए और आरोप लगाया कि ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में यह हमला हुआ है और ईरान को नक्शे से मिटाने की धमकी दी। , ईरान की सेना IRGC ने कहा है कि जिस हमलावर दुश्मन की आदत ही वादे तोड़ना और समझौतों का उल्लंघन करना है।
वो आज आज सुबह इस्लामिक रिपब्लिक की पांच तटीय चौकियों पर हमला किया। IRGC ने कहा कि US ने यह हमला IRGC नेवी की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले एक जहाज के खिलाफ की गई कार्रवाई के बहाने किया है। IRGC ने इस्लामाबाद समझौते का हवाला देते हुए अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया. IRGC ने कहा, ‘दुश्मन को यह पता होना चाहिए कि सीजफायर का उल्लंघन इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन की पहली धारा का उल्लंघन है। IRGC गार्ड्स ने सख्त लहजे में कहा, कि दुश्मन की किसी भी आक्रामकता का चाहे उसका बहाना कुछ भी हो, और चाहे वह मामूली लक्ष्यों के खिलाफ ही क्यों न हो, जवाब तो मिलेगा ही और करारा जवाब दिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button