ChhattisgarhCrimeMiscellaneous

एबीईओ पर शिक्षको से अवैध वसूली का आरोप

Share

डोंगरगढ़। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पर 20 लाख रुपये की वसूली के आरोप लगे हैं। सेवा पुस्तिका संधारण के नाम पर शिक्षकों से जबरन राशि वसूली गई। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक शिक्षक से कार्य के बदले 1700 रुपये मांगे गए। बताया जा रहा है कि 1200 शिक्षकों से यह राशि वसूली गई है। आरोपी ने शिक्षकों पर दबाव बनाया और विरोध करने वालों से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, 20 जनवरी को आयोजित बैठक में इस संबंध में मौखिक निर्देश दिए थे। इस बैठक में कुछ शिक्षकों ने इसका विरोध भी किया था। इस सम्बन्ध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

इस बारे में एबीईओ श्रीनिवास मिश्रा ने अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि यह मामला उनके अधीनस्थों से संबंधित नहीं है और उनके अधीन कार्यरत लिपिक कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार की मांग की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button