ChhattisgarhMiscellaneous

किसान ने प्रति एकड़ 35 क्विंटल मक्का पैदा कर रचा इतिहास

Share

छुरिया / राजनांदगांव। छुरिया के ग्राम मौरकुटुंभ के प्रगतिशील किसान मयाराम साहू ने अपनी 12 एकड़ में मक्के की रिकॉर्ड तोड़ पैदावार लेकर मिसाल पेश की है। उनकी इस उपलब्धि का जायजा लेने के लिए भाजपा किसान मोर्चा और वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम उनके खेत पहुँची। किसान मोर्चा प्रकल्प संयोजक एवं पूर्व डीडीओ एस. के. सिंह ने फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मयाराम साहू ने आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन से प्रति एकड़ 35 क्विंटल मक्के की पैदावार ली है, जो कृषि क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अन्य किसानों को भी धान के बदले अन्य लाभप्रद फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button