Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 746 गांवों का नहीं हुआ सर्वेक्षण, मानसून सत्र में राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान गांवों के बंदोबस्त और सर्वेक्षण का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुल 20551 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें से 19805 गांवों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जबकि 746 गांव अब भी असर्वेक्षित हैं। इनमें 371 गांवों में सर्वेक्षण प्रक्रिया जारी है, जबकि 375 गांवों में अभी सर्वेक्षण शुरू नहीं हुआ है। मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार सामान्य रूप से गांवों का सर्वेक्षण और भू-राजस्व निर्धारण करीब 30 साल में किया जाता है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण का काम चरणबद्ध तरीके से स्वीकृत योजनाओं, वित्तीय प्रावधानों और तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर किया जा रहा है, इसलिए देरी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button