Madhya Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का आरोप, स्टेशन पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया

Share

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का मामला सामने आया। प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला ने यात्री प्रतीक्षालय में ही नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की मदद के लिए जननी एक्सप्रेस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय सहायता नहीं पहुंच सकी। करीब एक घंटे इंतजार के बाद महिला यात्रियों की मदद से स्टेशन के टिकट काउंटर के सामने प्रसव कराया गया। घटना के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और संबंधित विभागों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button