Madhya Pradesh

जुताई करते समय अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, चालक की गई जान

Share

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांढरा में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर चलाते समय वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पांढरा निवासी 45 वर्षीय अनिल भलावी के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button