Chhattisgarh

महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ्य

Share

कोरबा। कोरबा निवासी प्रसूता सुनती देवी अपने पति के साथ बस से पटना जा रही थी। बस कोरबा से निकलकर रात 11 बजे अंबिकापुर से आगे पहुंची थी, तभी प्रसूता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
दर्द बढ़ता देख बस को तत्काल सड़क किनारे रोका गया। बारिश के बीच ही बस में सवार एक अन्य महिला यात्री ने कुछ अन्य महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। आधे घंटे के बाद नवजात ने जन्म लिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
प्रसव के बाद बस में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी यात्रियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। बस में 30 से 35 लोग सवार थे। आधे घंटे बाद बस बलरामपुर पहुंची तो प्रसूता और नवजात को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों भर्ती हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button