Madhya Pradesh

वेतन में देरी और सफाई में लापरवाही पर नगर निगम सख्त, दो आउटसोर्स कंपनियों पर लगा जुर्माना

Share

नगर निगम ने कर्मचारियों के हितों और शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाली आउटसोर्स कंपनियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। निगम प्रशासन ने समय पर वेतन भुगतान नहीं करने और घाटों की सफाई में लापरवाही के मामले में दो निजी एजेंसियों पर आर्थिक दंड लगाया है। आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देने पर राज सिक्योरिटी एजेंसी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का हवाला देकर भुगतान में देरी की जा रही थी, जबकि कर्मचारियों की उपस्थिति आसानी से उपलब्ध हो सकती थी। वहीं शहर के गौरीघाट में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर अल्ट्रा क्लीन कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान घाटों पर गंदगी मिलने के बाद कंपनी पर अर्थदंड लगाया गया। निगम ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही करने वाली एजेंसियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button