Madhya Pradesh

स्कूलों में अब मिलेगा हाइजीनिक लंच, आधुनिक इलेक्ट्रिक किचन में तैयार होगा बच्चों का भोजन

Share

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तर्ज पर संचालित किए जा रहे सांदीपनि स्कूल के छात्रों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। प्रदेश के इन स्कूलों में अब बच्चों का भोजन आधुनिक और स्वच्छता से तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक किचन स्थापित किए जाएंगे। इन किचनों में गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं होगा, बल्कि बिजली से चलने वाली मशीनों के जरिए रोटियां बनाने, सब्जी काटने और खाना पकाने जैसे काम किए जाएंगे। इससे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा बेहतर होगी। स्कूलों में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था कम समय में बड़ी मात्रा में साफ-सुथरा भोजन तैयार करने में मदद करेगी। सरकार का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि स्कूलों में बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button