Madhya Pradesh

विधायक कार्यालय के पास जलभराव से हंगामा, पुलिया निर्माण की मांग पर सड़क पर उतरे लोग

Share

रायसेन शहर में ड्रेनेज व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए परेशानी बन गई है। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सांची विधायक प्रभुराम चौधरी के कार्यालय श्रीराम परिसर के पास राधा प्रेस वाली पुलिया से पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस गया। पहली ही बारिश में घरों में पानी भरने से नाराज रहवासियों ने सोमवार रात भोपाल-सागर रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वर्षों से लंबित पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि हर साल बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। चक्का जाम की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को जल्द पुलिया निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। रहवासियों का कहना है कि जब विधायक कार्यालय और वार्ड क्षेत्र के आसपास ही जलभराव की स्थिति है, तो शहर के अन्य निचले इलाकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button