Chhattisgarh

20 साल की परेशानी का खुद निकाला हल, ग्रामीण ने 12 लाख खर्च कर बनाया पुल

Share

मैनपुर नगर के स्टाप डेम मोहल्ले के ग्रामीण पिछले 20-25 सालों से बारिश के दिनों में परेशानियों का सामना कर रहे थे। फुलझर नदी के उस पार रहने वाले करीब 30-35 परिवारों को जर्जर और करीब 20 फीट गहरे स्टाप डेम को पार कर आना-जाना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को होती थी। ग्रामीणों ने कई बार पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद मोहल्ले के मुर्गा व्यवसायी लोचन चक्रधारी ने अपने खर्च से करीब 10 से 12 लाख रुपये लगाकर नदी पर पुल का निर्माण शुरू कर दिया। पुल का काम अब अंतिम चरण में है और आने वाले बारिश के मौसम में इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। लोचन चक्रधारी ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने कर्ज लेकर यह काम शुरू किया है। ग्रामीणों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से उनके सम्मान और पुल के बाकी कार्यों को पूरा कराने की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button