Chhattisgarh

प्लेसमेंट के नाम पर धोखा चेन्नई में फंसीं तीन युवतियों ने मांगी मदद

Share

सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियों के चेन्नई में फंसने का मामला सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बेहतर रोजगार और प्लेसमेंट का झांसा देकर उन्हें चेन्नई के कांचीपुरम ले जाया गया था। अब जब युवतियां अपने घर लौटना चाहती हैं, तो उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह राशि जुटाना मुश्किल हो रहा है। परेशान युवतियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से संपर्क कर अपनी आपबीती बताई और सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि युवतियों को किस एजेंसी या संस्था के माध्यम से भेजा गया था और कहीं यह प्लेसमेंट के नाम पर धोखाधड़ी या मानव तस्करी का मामला तो नहीं है। प्रशासन फिलहाल युवतियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button