Chhattisgarh

पूंजीपथरा हत्याकांड का खुलासा प्रेम संबंध में विवाद बना हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार

Share

पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर मिली अधेड़ महिला की जली हुई लाश के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी इमिलीयूस तिग्गा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि शुरुआत में न तो मृतिका की पहचान स्पष्ट थी और न ही आरोपी का कोई सुराग मिल रहा था, लेकिन तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय सूचना तंत्र के समन्वय से पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लिया। 17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास एक महिला का जला हुआ शव मिला था, जिसके पास घसीटने के निशान भी पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने मृतिका की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया व औद्योगिक क्षेत्रों में प्रसारित किए, जिसके बाद उसकी पहचान ग्राम बोरो, जिला जशपुर निवासी मंगरिता एक्का (60 वर्ष) के रूप में हुई। जांच के दौरान संदेही इमिलीयूस तिग्गा की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह और मृतिका पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे और उनके बीच संबंध थे, लेकिन शक और विवाद के चलते झगड़ा बढ़ गया। 17 जून को शराब पीने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी और बाद में पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button