Chhattisgarh

कोरिया-एमसीबी में रेत खनन पर सख्ती तेज, भाजपा नेता की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में

Share

कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद और भाजपा नेता की जघन्य हत्या के बाद प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है। मामले के बाद केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बीती रात मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के केल्हारी क्षेत्र में नदियों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा और हसदेव नदी क्षेत्र शामिल रहे। इस दौरान स्वीकृत अस्थायी भंडारण स्थलों की सघन जांच की गई और ड्रोन सर्वे के माध्यम से रेत की मात्रा का मापन किया गया, साथ ही अवैध भंडारण पाए जाने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संचालक आईएएस रजत बंसल के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में भी पहुंचविहीन और अवैध रेत खनन क्षेत्रों की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है, ताकि अवैध खनन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button