Chhattisgarh

लोरमी में दिखा विशालकाय अहिराज सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Share

लोरमी क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में विशालकाय अहिराज सांप दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। शाम के समय गली में खेल रहे बच्चों की नजर सांप पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे घने जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। सफल रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रिहायशी इलाकों में सांप दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button