Chhattisgarh
गांव को मिली नई पहचान, सोनपुर नाम पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

कबीरधाम जिले के एक गांव का नाम वर्षों बाद बदलकर गधहाभाटा से सोनपुर कर दिया गया है। पहले गांव के नाम को लेकर ग्रामीणों को कई जगहों पर उपहास और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। लोगों का कहना था कि इस नाम का असर सामाजिक रिश्तों और बच्चों के विवाह संबंधों पर भी पड़ता था। अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्र में प्रकाशन के बाद गांव को नई पहचान मिल गई है। इस खुशी के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम सोनपुर पहुंचे और ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर बधाई दी। उन्होंने गांव के विकास के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। ग्रामीणों ने नाम परिवर्तन पर खुशी जताते हुए कहा कि अब वे गर्व के साथ अपने गांव की पहचान सोनपुर के रूप में बता सकेंगे।






