Chhattisgarh

दुर्ग में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, कार के गुप्त चेंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद

Share

बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 133.3 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदलपुर के गोयलबाड़ी तिराहा के पास एक व्यक्ति अफीम की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जगदीश चौधरी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बरामद पदार्थ को शिलाजीत बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन FSL जांच में वह अफीम निकला। आरोपी मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और जगदलपुर में किराए के मकान में रहकर नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 66 हजार 500 रुपये मूल्य की अफीम जब्त कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(B) के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button